शनिवार 21 नवंबर 2026 - 06:55
शरई अहकाम | लेन-देन में जुर्माने की शर्त

आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली खामेनेई ने लेन-देन में जुर्माने की शर्त से संबंधित एक सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली खामेनेई से लेन-देन के दौरान अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन होने पर जुर्माना वसूलने के शरीयत संबंधी हुक्म के बारे में सवाल किया गया, जिसका जवाब इस प्रकार है।

सवाल: मैंने लगभग चार साल पहले एक अपार्टमेंट खरीदा था। खरीदारी के समझौते (एग्रीमेंट) में यह शर्त रखी गई थी कि यदि संपत्ति के दस्तावेज़ का हस्तांतरण करने में देरी होती है, तो प्रतिदिन एक निश्चित राशि हर्जाने और जुर्माने के रूप में अदा की जाएगी। ऐसी स्थिति में मेरे लिए यह हर्जाना वसूल करना शरीयत की दृष्टि से कैसा है?

जवाब: यदि प्रारंभिक अनुबंध में यह शर्त तय की गई हो कि अपनी प्रतिबद्धता का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित पक्ष एक निश्चित राशि जुर्माने के रूप में अदा करेगा, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha